10g Gold Price today: MCX पर गोल्ड 1,55,400 के पार, चांदी ₹2300 से ज्यादा उछली

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 10:31 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार (20 फरवरी) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर दोनों कीमती धातुएं हरे निसान पर कारोबर कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय सोना 612 रुपए (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 1,55,431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत में 2334 रुपए (0.97%) के उछाल के साथ 2,43,727 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

राजधानी में सोने-चांदी की कीमत

देश की राजधानी में बृहस्पतिवार को बहुमूल्य कीमती धातुओं की कीमतों में सात प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई। चांदी जहां 2.6 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, वहीं सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया। यह उछाल वैश्विक रुख तथा अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में बढ़ोतरी की वजह से आया। 

स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी बुधवार के 2,46,000 रुपए प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 18,000 रुपए या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपए या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,56,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News