51 हजार रुपए से नीचे आया सोना, चांदी भी टूटी, चेक करें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 12:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भावों में गिरावट आई है। सोने का भाव जहां 1.83 फीसदी गिरा है, वहीं, चांदी का रेट भी 3 फीसदी से ज्‍यादा टूट गया है। वैश्विक मंदी का असर भारतीय वायदा बाजार पर भी हुआ है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव मंगलवार को शुरुआती ट्रेडिंग में 0.31 लुढ़क गया है। एमसीएक्‍स पर चांदी का भाव 0.62 फीसदी गिरा है।

मंगलवार को एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:10 बजे 170 रुपए गिरकर 50,867 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल सोने का भाव वायदा बाजार में 923 रुपए गिरकर 51,037 रुपए पर बंद हुआ था। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी के भाव में भी नरमी है। चांदी का रेट आज 368  रुपए टूटकर 58,734 रुपए हो गया है। चादी में आज ट्रेडिंग 58,800 रुपए से शुरू हुई। एक बार भाव गिरकर 58,660 रुपए हो गया लेकिन कुछ समय बाद इसमें थोड़ा सुधार हुआ और भाव 58,734 रुपए पर ट्रेड करने लगा।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भारी गिरावट

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भावों में आज भारी गिरावट आई। सोने का हाजिर भाव 1.83 फीसदी गिरकर 1,665.88 डॉलर प्रति औंस हो गया है। पिछले कई कारोबारी सत्रों से सोने का भाव गिर रहा है। सोने के साथ ही आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। चांदी का हाजिर भाव आज 3.11 फीसदी गिरा है 19.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है। चांदी का भाव कल भी 1.86 फीसदी गिरा था।

सोमवार को सर्राफा बाजार में भी गिरा था भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई थी। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 51,625 रुपए का हो गया। एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए और अब 59,725 रुपए रह गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपए की गिरावट के साथ 51,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने की तरह चांदी भी 2,121 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 59,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,846 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News