Gold Rate Hike: 4 जुलाई को महंगा हुआ सोना, चांदी 1,08,000 रुपए के पार

punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 10:19 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 97,081 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 1,08,333 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,335 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,342.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,338.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.05 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.08 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 36.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News