10 Gram Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर ₹1,51,600 के पार पहुंचा गोल्ड
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 10:23 AM (IST)
नई दिल्लीः बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर सोना 884 रुपए की तेजी के साथ 1,51,693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 3362 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,35,480 रुपए पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज
ग्लोबल मार्केट Comex पर भी सोने-चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की जा रही है। Comex पर सोना 4,333.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,332.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,375.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 63.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.36 डॉलर की तेजी के साथ 65.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोना पांच सप्ताह के निचले स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर के बीच सोने की कीमतें 1,000 रुपए टूटकर 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रह गईं, जो एक महीने से ज्यादा का निचला स्तर है। यह कीमती धातु इससे पहले सात अगस्त को इसी स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी, जब स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन 2,34,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रहीं।
