सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 12:44 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन सोना और चांदी की कीमत पर दबाव देखा जा रहा है। सुबह के 11.50 बजे डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना 86 रुपए की गिरावट के साथ 50558 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 85 रुपए की गिरावट के साथ 50794 रुपए के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 85 रुपए की गिरावट के साथ 50987 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने पर आज दबाव है। इस समय यह 5 डॉलर की गिरावट के साथ 1722 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 298 रुपए की गिरावट के साथ 54833 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 270 रुपए की गिरावट के साथ 55992 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में यह 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 18.46 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

महंगाई के बावजूद सोने में आई है गिरावट

महंगाई का आंकड़ा लगातार उछाल ले रहा है। अमेरिका और यूरोप के देशों में यह चार दशकों के उच्चतम स्तर पर है। गोल्ड को हमेशा से महंगाई के खिलाफ हेजिंग के रूप में देखा जाता है। यह माना जाता है कि जब महंगाई बढ़ती है तो गोल्ड का भाव बढ़ जाता है। हालांकि, बढ़ती महंगाई के बीच साल 2022 में स्पॉट गोल्ड में 5.5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं, अमेरिकी इंडेक्स S&P 500 में 17 फीसदी की गिरावट आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News