रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 61,000 से नीचे लुढ़का सोना

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 04:13 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर 5 जून, 2023 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार दोपहर 137 रुपए की गिरावट के साथ 60,755 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में महंगाई के आकंड़े उम्मीद से अच्छे आए हैं। इससे डॉलर इंडेक्स में उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों से इन उम्मीदों को बल मिला है कि अब फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी को बंद कर सकता है।

चांदी में भारी गिरावट

चांदी के घरेलू वायदा भाव में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार दोपहर 1.03 फीसदी या 757 रुपए की गिरावट के साथ 73,051 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार दोपहर गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.30 फीसदी या 6 डॉलर की गिरावट के साथ 2,014.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.24 फीसदी या 4.88 डॉलर की गिरावट के साथ 2,010.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.18 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.85 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 23.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News