Gold Price Hike on 18 August: महंगा हुआ सोना-चांदी, 18 अगस्त को चेक करें क्या है लेटेस्ट दाम
punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 10:11 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (18 अगस्तर) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। आज दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे है। पिछले दिनों सोना एक लाख के पार पहुंच गया था। MCX पर सोने की कीमत 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 99,992 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 1,14,207 रुपए प्रति किग्रा पर है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
गुरुवार को सोना चांदी के दाम में गिरावट रही
IBJA के अनुसार 14 अगस्त को 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपए कम होकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,00,097 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं चांदी की कीमत आज 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।