एक ही दिन में इतना महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्लीः सप्ताह के पहले कारोबारी सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 560 रुपए चढ़ गया। सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एक किलोग्राम चांदी 900 रुपए महंगी हो गई। बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने-चादी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 43430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी भी 46600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी?
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 22.55 डॉलर की तेजी लेकर 1608.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिकी सोना वायदा 34.40 डॉलर की बढोतरी के साथ 1598.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी तेजी रही है और 0.28 डॉलर की बढोतरी के साथ 16.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News