Gold Rate Hike Today: दो दिन राहत के बाद सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, MCX पर 85800 के पार पहुंचा भाव

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दो दिन राहत के बाद सोने-चांदी के वायदा भाव में आज फिर तेजी देखने को मिल रही है। आज सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,894 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,760 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,928.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,928.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,936.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.7 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.78 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 32.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News