वापस लौटे विदेशी निवेशक, मई के पहले 16 दिन में की 23782 करोड़ रुपए की खरीदारी
punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 01:43 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः पिछले साल अक्तूबर के बाद से भारी बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशक एक बार फिर भारत के बाजार में रुख कर रहे हैं। मई महीने में अब तक पहले 16 दिन में ही विदेशी निवेशकों ने 23782 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। इस से पहले मार्च में विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुकी थी और एफ.आई.आई. ने मार्च में 2014.8 करोड़ रुपए की खरीद की थी जबकि अप्रैल में विदेशी निवेशकों की खरीद का आंकड़ा 2735 करोड़ रुपए रहा था।
मई महीने की शुरुआत से ही विदेशी निवेशक खरीदारी कर रहे हैं और 16 मई को विदेशी निवेशकों ने एक ही दिन में 8831 करोड़ रुपए की खरीदारी कर दी। इससे पहले दिसंबर 2023 में विदेशी निवेशकों ने एक महीने में 31959 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। इसके बाद 17 मई महीने में विदेशी निवेश ने अधिकतर बिकवाली ही की है।
विदेशी निवेशकों ने 2024 में सिर्फ मार्च, जून, जुलाई और सितंबर के महीनों में ही खरीद की थी और अन्य 8 महीनों में विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की थी। 2024 में विदेशी निवेशकों ने कुल मिला कर 302434 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। इस से पहले 2022 में भी विदेशी निवेशक भारत से 278429 करोड़ रुपए की बिकवाली कर के गए थे। 2008 के बाद विदेशी निवेशकों की यह अब तक की सबसे बड़ी बिकवलियां रही। 2025 में भी अब तक विदेशी निवेशक 117830 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।
मई महीने में विदेशी निवेशक
| महीने | रुपए करोड़ |
| मई 16 | +8,831.05 |
| मई 15 | +5,392.94 |
| मई 14 | +931.80 |
| मई 13 | -476.86 |
| मई 12 | +1,246.48 |
| मई 9 | -3,798.71 |
| मई 8 | +2,007.96 |
| मई 7 | +2,585.86 |
| मई 6 | +3,794.52 |
| मई 5 | +497.79 |
| मई 2 | +2,769.81 |
पिछले 18 महीनों का विदेशी निवेश
| महीने | रुपए करोड़ |
| मई 2025 | +23,782.64 |
| अप्रैल 2025 | +2,735.02 |
| मार्च 2025 | +2,014.18 |
| फरवरी 2025 | -58,988.08 |
| जनवरी 2025 | -87,374.66 |
| दिसम्बर 2024 | -16,982.48 |
| नवम्बर 2024 | -45,974.12 |
| अक्तूबर 2024 | -1,14,445.89 |
| सितम्बर 2024 | +15,423.32 |
| अगस्त 2024 | -21,368.51 |
| जुलाई 2024 | +5,407.83 |
| जून 2024 | +2,037.47 |
| मई 2024 | -42,214.28 |
| अप्रैल 2024 | -35,692.19 |
| मार्च 2024 | +3,314.47 |
| फरवरी 2024 | -15,962.72 |
| जनवरी 2024 | -35,977.81 |
| दिसम्बर 2023 | +31,959.78 |
