अब विदेशी शराब पीना पड़ेगा और भी महंगा, बढ़ने वाले हैं दाम

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 12:06 PM (IST)

नई दिल्ली: हाल ही में नवरात्रे खत्म हुए हैं। उससे पहले शराब के शौकीनों ने पीनी और पिलानी दोनों ही छोड़ी हुई थी। नवरात्रे और दशहरा खत्म होने के बाद महाराष्ट्र के लोगों के लिए बुरी खबर आई है। महाराष्ट्र सरकार शराब की कीमतें बढ़ाने जा रही है। दर्द उन लोगों को ज्यादा होगा जो महंगी और विदेशी शराब पीने के शौकीन हैं। 

सरकार विदेशी शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रही है। जानकारों की मानें तो शराब की कीमत में 30 रुपए या उससे ज्यादा का इजाफा हो सकता है। वर्णनीय है कि सरकार ने पिछले 5 सालों में कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। महाराष्ट्र सरकार शराब पर ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो राज्य में शराब महंगी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शराब पर 30 रुपए प्रति लीटर तक एक्साइज ड्यूटी में बढ़ौतरी हो सकती है। राज्य के आबकारी विभाग के मुताबिक आई.एम.एफ.एल. (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) पर शुल्क की 2013 से समीक्षा नहीं हुई है। 

अधिकारी ने कहा कि विचार यह है कि आई.एम.एफ.एल. पर आबकारी शुल्क बढ़ाया जाए। सामाजिक कार्यकत्र्ताओं की कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद रविवार को महाराष्ट्र सरकार शराब की होम डिलीवरी की अपनी योजना से पीछे हट गई थी। इससे पहले कहा गया कि नशे में ड्राइविंग के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार शराब की होम डिलीवरी की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता तो महाराष्ट्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News