एलन मस्क इस साल 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति गंवाने वाले बने पहले अरबपति बने

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 11:25 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया भर में सबसे अधिक संपत्ति गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले अरबपति बन गए हैं। उन्होंने इस साल अब तक 101 अरब डॉलर संपत्ति गंवाई। टॉप-10 अरबपतियों में चार ऐसे अरबपति हैं, जिनकी जीवनभर की कमाई 100 अरब डॉलर नहीं है।

एलन मस्क ने सोमवार को 8.59 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। उनकी कुल संपत्ति अब केवल 170 अरब डॉलर रह गई है। दूसरे नंबर पर फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिन्होंने अब तक कुल 83.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। टॉप-10 अमीरों में केवल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ही एक मात्र ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 53 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

PunjabKesari

बता दें कि एलन मस्क के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनके टेस्ला के शेयरों का है। इस साल अब तक टेस्ला इंक के शेयर 58 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं, जो एलन मस्क की संपत्ति में सेंध लगने की बड़ी वजह है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट के पीछे मेटा के शेयर हैं। मेटा यानी फेसबुक के शेयर इस साल अब तक 67 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (88.2 अरब डॉलर) अब 9वें पायदान पर बने हुए हैं। बिल गेट्स (113 अरब डॉलर) पांचवें, वॉरेन बफेट (109अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिशन (92.5) सातवें, लैरी पेज (88.7 अरब डॉलर) 8वें और स्टीव बॉल्मर (86.3 अरब डॉलर) 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

दूसरे नंबर की रेस में अडानी बरकरार

एशिया के सबसे बड़े अमीर गौतम अडानी एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान की रेस में थोड़ा पीछे जरूर हुए हैं लेकिन वह जेफ बेजोस से आगे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा सूची में अडानी अब दूसरे नंबर पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट से 27 अरब डॉलर की दूरी पर हैं। पहले नंबर पर एलन मस्क हैं और चौथे नंबर पर 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस हैं।

जेफ बेजोस से अडानी आगे

कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग टॉप-10 बिलेनियर लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अब उनके पास कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर रह गई है। अडानी का नेटवर्थ जेफ बेजोस के नेट वर्थ से 14 अरब डॉलर अधिक है। इस समय अडानी के पास कुल 130 अरब डॉलर की संपत्ति है।

अडानी की नेटवर्थ 2.58 अरब डॉलर कमी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की भी नेटवर्थ में एक दिन में 2.58 अरब डॉलर की कमी हुई है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में 8.59 अरब डॉलर कम हो गई है। इसके अलावा दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लुई विटन के बॉस बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 1.02 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News