क्रिप्टो बाजार में हाहाकार, Bitcoin की कीमत 22500 डॉलर के नीचे आई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 10:24 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बीते 24 घंटों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बिटकॉइन 22,500 डॉलर के नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 16 फीसदी गिरकर 22,461 डॉलर पर आ गई। बीते सात दिनों में बिटकॉइन में 28 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बीते 24 घंटों में बिटकॉइन का ट्रेडिंग वॉल्यूम 68,191,548,462 डॉलर रहा और इसकी मार्केट कैप 428,771,277,800 डॉलर रही।

एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी अधिक गिरा बिटकॉइन
बिटकॉइन में इस साल 47 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छूआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट आई लेकिन तब से ये एक एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज बिटकॉइन में इतनी ज्यादा गिरावट देखने को मिली की ये एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी अधिक है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मॉनेटरी पॉलिसी और सख्त नियमों के कारण बिटकॉइन में गिरावट आ रही है।

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 16.57 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,204 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 8 फीसदी की गिरावट के साथ 0.05 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 1.62 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.000008 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.08 ट्रिलियन डॉलर रहा। इसमें बीते 24 घंटों में 8 फीसदी की गिरावट रही।

ये रहा अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल
Stellar, Uniswap, XRP, Tron, Tether, Solana, Polkadot, Avalanche, Polygon, Cardano, Litecoin, Chainlink, Terra Luna Classic, Cardano, Litecoin की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट रही। इनमें से कुछ में 20 से 25 फीसदी तक की गिरावट आई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News