कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर से नीचे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 10:29 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव तीन महीने में दूसरी बार 100 डॉलर से नीचे गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई अब 95 डॉलर के आसपास है। कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव मंगलवार सुबह 105.9 डॉलर था, जो आज 99.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव 95.5 डॉलर प्रति बैरल है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।