LPG Rate Cut: लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें कब-कब हुआ कीमतों में बदलाव?

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 11:24 AM (IST)

LPG Rate Cut: 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को लगातार दूसरे महीने राहत मिली है। आज (1 अगस्त) ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 से 202 रुपए तक की कटौती की है। इससे पहले 1 जुलाई को 183.50 रुपए की कमी की थी। इस तरह दोनों कटौतियों को मिलाकर 31 दिनों में सिलेंडर 385 रुपए सस्ता हो चुका है। 

इस साल कई बार बदले दाम

हालांकि, इस साल कीमतों में केवल कटौती ही नहीं हुई बल्कि बढ़ोतरी भी हुई है। 1 मई को कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए तक की बड़ी बढ़ोतरी की थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस की लागत में अचानक इजाफा हुआ था।

2026 में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

तारीख बदलाव 
1 जनवरी  111 रुपए की बढ़ोतरी
1 फरवरी 49 रुपए की बढ़ोतरी
1 मार्च  28 रुपए की बढ़ोतरी
7 मार्च 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
1 अप्रैल 195.50 रुपए की बढ़ोतरी
1 मई 993 रुपए की बढ़ोतरी
1 जून 42 रुपए की बढ़ोतरी
1 जुलाई  183.50 रुपए की कटौती
1 अगस्त  200–202 रुपए की कटौती






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News