एलिवेट कैंपस का IPO 23 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 343-362 रुपए प्रति शेयर

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 01:25 PM (IST)

नई दिल्लीः एलिवेट कैंपस लिमिटेड का 2,100 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 343-362 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, तीन दिन का सार्वजनिक निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा। शेयर के 30 सितंबर को बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक नहीं है। 

कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों में परिसर के भीतर छात्र आवास सुविधाओं का स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन करती है। इसके पास के-12 शिक्षा से जुड़ी परिसंपत्तियां भी हैं। एलिवेट कैंपस अपने मंच के जरिये संस्थानों को छात्र आवास, भोजन, सुरक्षा और परिसर संचालन सहित एकीकृत गैर-शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराती है। निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल के-12 संस्थाओं और परिसरों के अधिग्रहण, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News