बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 371 अंक मजूबत

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 10:23 AM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई और सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ गया। सेंसेक्स 240 अंक की तेजी के साथ 74,535 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 371.78 अंक उछल कर 74,666.74 पर था। आईटी के अलावा अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली को जोर रहा। विशेषकर एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, स्वास्थ्य और ऑटो सेक्टरों में अधिक तेजी देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16 अंक टूटकर 23,330 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 26.15 अंक बढ़त के साथ 23,372.40 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा ऊपर है। एशियन पेंट्स, सन फार्मा और इंडिगो के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए हैं।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में थे। इंफोसिस, अडानी पोट्र्स, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल लाल निशान में हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News