मनीव्यू का 1,092 करोड़ रुपए का IPO 24 सितंबर को खुलेगा
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 01:29 PM (IST)
नई दिल्लीः डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड 24 सितंबर को अपना 1,092 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि आईपीओ के लिए 32 से 34 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।
ऊपरी मूल्य दायरे पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,000 करोड़ रुपए है। यह आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा तथा कंपनी के शेयरों को एक अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा। मनीव्यू के आईपीओ के तहत 750 करोड़ रुपए मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 10.05 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं।
