हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 740 अंक उछलकर 73,730 के स्तर पर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर और निफ्टी 254 अंक की तेजी के साथ 22,337 के स्पातर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.068% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.04% की तेजी है। चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.0012% की गिरावट है।
  • 4 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,405.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,851.43 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 4 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.55% गिरकर 42,520.99 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.22% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.35% की गिरावट रही।

मंगलवार को शेयर बाजार में रही थी गिरावट

मंगलवार (4 मार्च) को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 36 अंकों की गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72,990 के स्तर पर आ गया।

ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.31% गिरा। वहीं आईटी इंडेक्स में 0.90% की गिरावट रही। मीडिया में 2.37% और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.56% की तेजी रही। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News