Today''s Share Market: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी भी 25000 के स्तर से फिसला
punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 11:18 AM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 320 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 90 अंक की गिरावट है। ये 24,971 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 96 अंक (0.25%) नीचे 37,659 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 5 अंक चढ़कर 2,621 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.70%) नीचे 23,288 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 17.50 अंक (0.52%)) की गिरावट है, ये 3,363 पर बंद हुआ।
- 15 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 271 अंक (0.65%) चढ़कर 42,322 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,11 पर आ गया।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल शनी 15 मई को सेंसेक्स 1200 अंक (1.48%) चढ़कर 82,531 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ था। 17 अक्टूबर के बाद निफ्टी ने आज पहली बार 25,000 के स्तर को पार किया।