ऑलटाइम हाई बनाकर 738 अंक टूटा सेंसेक्स, 80,604 के लेवल पर हुआ बंद

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबई: शेयर बाजार ने आज यानी 19 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। ऑल टाइम हाई बनाने के बाद बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 738 अंक गिरकर 80,604 के स्तर जबकि निफ्टी भी 269 अंक टूटा, ये 24,530 के स्तर पर बंद हुआ।

FIIs ने गुरुवार को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे

  • रिलायंस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड बाजार को नीचे खींच रहे हैं। जबकि, इंफोसिस, HDFC बैंक,ITC और एशियन पेंट बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।
  • एशियाई बाजारों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.43% की गिरावट है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 1.94% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.63% की गिरावट है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने गुरुवार (19 जुलाई) को ₹5,483.63 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,904.25 करोड़ के शेयर बेचे।
  • गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 1.29% गिरकर 40,665 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 0.70% की गिरावट के साथ 17,871 के स्तर पर बंद हुआ था।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 18 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,522 और निफ्टी ने 24,829 का स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 626 अंक की तेजी के साथ 81,343 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 24,800 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, बुधवार यानी 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी के चलते बाजार बंद था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News