सेंसेक्स 348 अंक गिरकर 81,711 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 97 अंक लुढ़का

punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 12:00 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 20 मई को सेंसेक्स करीब 348 अंक गिरकर 81,711 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 97 अंक की गिरावट है, ये 24,847 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा 1% ऊपर हैं। पावर ग्रीड, HDFC बैंक और रिलायंस का शेयर 1% गिरा है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 200 अंक (0.5%) चढ़कर 37,700 पर और कोरिया का कोस्पी करीब 10 अंक (0.3%) ऊपर 2,610 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 300 अंक (1.3%) ऊपर है, 23,630 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 13 अंक (0.38%) चढ़कर 3,380 पर है।
  • 19 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 137 अंक (0.32%) चढ़कर 42,792 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट और S&P 500 फ्लैट 19,215 और 5,963 बंद हुए।

सोमवार को 271 अंक गिरा था शेयर बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 19 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 271 अंक नीचे 82,059 पर बंद हुआ। निफ्टी में 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,945 पर बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News