सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 10:49 AM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी है। सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 88 अंक की गिरावट के साथ 37,658 पर और कोरिया का कोस्पी 41 अंक ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 197 अंक तेजी 23,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की तेजी के साथ 3,379 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 4 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 91 अंक गिरकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News