तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 320 अंक की बढ़त के साथ 81,633 और निफ्टी 24,800 के पार

punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 03:32 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (29 मई) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाला माहौल रहा। कारोबार बंद होने के कुछ समय पहले बाजार में तेजी देखने को मिली। अंत में सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 81,633 के स्तर पर जबकि निफ्टी 81 अंक की मजबूती के साथ 24,833 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 633 अंक (1.68%) बढ़कर 38,356 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक (1.71%) ऊपर 2,716 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 200 अंक (0.90%) ऊपर 23,450 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट करीब 25 अंक (0.75%) चढ़कर 3,340 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 244 अंक गिरकर 42,099 पर, नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक नीचे 19,101 पर और S&P 500 भी 33 अंक (0.67%) गिरकर 5,889 पर बंद हुआ था।

कल शेयर बाजार में गिरावट रही थी

शेयर बाजार में कल यानी 28 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News