Market Outlook 2026: 2026 में शेयर बाजार में जोरदार तेजी की भविष्यवाणी, निफ्टी जाएगा 32,000 पार

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 06:22 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोटक सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि निफ्टी 2026 के अंत तक 24% तक उछलकर 32,000 के स्तर को पार कर सकता है। यह अनुमान ऐसे समय में आया है जब 2025 में बाजार सीमित दायरे में फंसा रहा और रिटर्न बेहद मामूली रहे।

2025 में बाजार क्यों रहा कमजोर?

कोटक की ‘मार्केट आउटलुक 2026’ रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12–15 महीनों में भारतीय शेयर बाज़ार लगभग फ्लैट रहा और निफ्टी ने कोई खास तेजी नहीं दिखाई।

  • भारतीय बाज़ार ने कई विकसित और उभरती इकॉनॉमीज़ की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया।
  • विदेशी निवेशक (FPI) लगातार बिकवाली करते रहे।
  • हालांकि, डीआईआईज जैसे म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों की मजबूत खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया।


यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने दी करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत, बैंक ने किया बड़ा ऐलान  


2026 में तेजी की उम्मीद क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में तेजी की सबसे बड़ी वजह भारत की मजबूत ग्रोथ स्टोरी और स्थिर पॉलिसीज हैं:

घरेलू मांग मजबूत

सरकार की ओर से टैक्स राहत, रोजगार बढ़ाने और डिस्पोजेबल इनकम बढ़ाने से मांग में सुधार हो रहा है।

  • GDP ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज
  • FY26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रियल GDP ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती

ट्रेड वॉर, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद भारत की आंतरिक मांग इकॉनॉमी को स्थिर रख सकती है।

कंपनियों की अर्निंग्स में बड़ा उछाल!

कोटक का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में कंपनियों के मुनाफे में तेज उछाल देखने को मिलेगा। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2025 में निफ्टी 50 कंपनियों का नेट प्रॉफिट 6.6 प्रतिशत बढ़ा था लेकिन FY26 में इसके बढ़कर लगभग 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है लेकिन असली मजा 2027 में है, जहां कोटक लगभग 17.6 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ का अनुमान लगाया है। यह ग्रोथ बैंकिंग, IT, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई सेक्टरों में फैली होगी।


यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: 2025 में कितनी बदली ब्याज दरें, जानें RBI ने कब-कब घटाया रेपो रेट
 

2026 का टारगेट: बेस, बियर और बुल केस

🔹 बेस केस (सबसे संभावित)

➡ निफ्टी टारगेट: 29,120
➡ रिटर्न: लगभग 13%

🔹 बुल केस (अगर तेज रैली हुई)

➡ निफ्टी टारगेट: 32,032
➡ रिटर्न: लगभग 24%

🔹 बियर केस (कमजोर बाज़ार)

➡ निफ्टी टारगेट: 26,208
➡ ब्रोकरेज को बड़ी गिरावट की आशंका नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News