सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 50 हजार के पार पहुंचा, निफ्टी भी 14800 के पार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 10:17 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सेंसेक्स 104 अंक ऊपर 49,876.21 पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 14,768.55 पर खुला। BSE सेंसेक्स 277 अंक ऊपर 50,048.80 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। सेंसेक्स में HCL टेक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,077 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,538 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है।

PunjabKesariNSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 85 अंकों की बढ़त के साथ 14,821.45 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की बढ़त है। वहीं पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 295 अंकों की बढ़त के साथ 33,899.30 पर पहुंच गया है। इसके अलावा ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी है।

PunjabKesariरिलायंस सिक्योरिटीज के स्ट्रैटेजी हेड बिनोद मोदी के मुताबिक देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निवेशक नर्वस हैं, जो मामलों में गिरावट आने तक जारी रह सकता है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 432 अंक यानी 1.50% की गिरावट है, इंडेक्स 28,452 पर आ गया।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 40 अंकों की गिरावट के साथ 3,402 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी गिरावट है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 32 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 29,207 पर पहुंचा।

PunjabKesariअमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में 22 मार्च को रिकवरी देखने को मिली। नैस्डैक इंडेक्स 1.23% ऊपर 13,377 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस चढ़ाव इंडेक्स 103 पॉइंट चढ़कर 32,731 पर बंद हुआ है। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 27 अंक ऊपर 3,940 अंकों पर पहुंचा। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में 22 मार्च को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 49,771.29 पर और निफ्टी भी 7 अंक नीचे 14,736.4 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 786.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 542.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News