सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक: MCX पर 96,500 के पार पहुंचा 10g Gold price, चांदी भी उछली

punjabkesari.in Thursday, Jul 10, 2025 - 10:15 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पिछले तीन दिनों से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी था। आज (10 जुलाई) गिरावट का सिलसिला थम गया है। MCX पर सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। सोने का भाव 96,500 के पार कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय सोना 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 96,545 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.25 फीसदी का उछाल आया है, ये 1,07,538 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,322.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,321 डॉलर प्रति औंस था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.60 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.63 डॉलर था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News