Bank holidays This Week: त्योहार और वीकेंड के चलते इस सप्ताह 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 06:30 PM (IST)
Bank holidays This Week: इस सप्ताह अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 4 अगस्त से 9 अगस्त तक देश के कई राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों और वीकेंड ऑफ के चलते बैंक कुल 3 दिन तक बंद रह सकते हैं।
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 4 अगस्त, मंगलवार (केर पूजा): त्रिपुरा (अगरतला) के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
- 8 अगस्त, दूसरा शनिवारः पूरे देश में दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
- सिक्किम में टेंडोंग लो रम फात पर्व के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।
- 9 अगस्त, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
अगस्त महीने में आगे कब-कब रहेंगी छुट्टियां?
- 13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस के अवसर पर केवल मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर त्रिपुरा में बैंक अवकाश रहेगा।
- 25 अगस्त (मंगलवार): केरल और आंध्र प्रदेश में ओणम और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
