लिस्ट होते ही लगा अपर सर्किट, पहले ही दिन इस शेयर ने मचाया धमाल, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

punjabkesari.in Tuesday, May 27, 2025 - 10:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अनब्लीच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक बनाने वाली Borana Weaves ने आज घरेलू शेयर बाजार में शानदार डेब्यू किया। कंपनी का IPO पहले ही जबरदस्त सफलता पा चुका था, जिसे कुल मिलाकर 147.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस IPO में एक शेयर की कीमत ₹216 तय की गई थी।

आज जब शेयरों की लिस्टिंग हुई, तो यह BSE और NSE दोनों पर ₹243.00 पर खुला यानी निवेशकों को पहले ही दिन 12.50% का लिस्टिंग गेन मिल गया। लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर ने तेज़ी पकड़ ली और BSE पर ₹255.10 तक पहुंच गया, जो इसका अपर सर्किट है। इस स्तर पर निवेशकों को कुल 18.10% का मुनाफा मिल रहा है।

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

Borana Weaves का ₹144.89 करोड़ का IPO 20 से 22 मई 2025 तक खुला था। इसमें:

  • QIB कैटेगरी में 85.53 गुना
  • NII कैटेगरी में 237.41 गुना 
  • रिटेल निवेशकों में 200.50 गुना बोली लगी थी।

IPO के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले 67.08 लाख नए शेयर जारी किए गए थे। इस इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जाएगा:

  • ₹71.3 करोड़ नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए
  • ₹26.5 करोड़ वर्किंग कैपिटल ज़रूरतों के लिए
  • शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए

कंपनी की पृष्ठभूमि और वित्तीय प्रदर्शन

2020 में स्थापित Borana Weaves गुजरात के सूरत में स्थित है। यह कंपनी अनब्लीच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक और पॉलीएस्टर टेक्सचर्ड यार्न (PTY) का उत्पादन करती है। कंपनी की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स सूरत में ही हैं।

वित्तीय प्रदर्शन

  • FY22: 1.80 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
  • FY23: 16.30 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
  • FY24: 23.59 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
  • FY25 (अप्रैल-दिसंबर): 29.31 करोड़ का मुनाफा और ₹215.71 करोड़ का रेवेन्यू

FY22 से FY24 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 117% की CAGR से बढ़ा है, जो इसके तेज़ विकास और मजबूत संचालन को दर्शाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News