देश के पेट्रो रसायन क्षेत्र में अगले एक दशक में 30 अरब डॉलर के निवेश अवसर: पुरी

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 10:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पेट्रो रसायन क्षेत्र में अगले एक दशक में 30 अरब डॉलर के निवेश अवसर पैदा होंगे। यहां ‘एशिया पेट्रोरसायन उद्योग सम्मेलन 2023' को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारतीय रसायन एवं पेट्रो रसायन क्षेत्र लगभग 190 अरब डॉलर का है और यह तेजी से आगे बढ़ाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में प्रति व्यक्ति खपत अभी भी कम है। 

पुरी ने कहा कि देश के पेट्रो रसायन क्षेत्र ने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और जो दुनिया में पेट्रो रसायन उत्पादों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र का बाजार आकार लगभग 190 अरब डॉलर है। विभिन्न रासायनिक उत्पादों की प्रति व्यक्ति खपत विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम है। और यह अंतर मांग वृद्धि और निवेश अवसरों के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करता है।” 

मंत्री ने कहा कि भारत में रसायन और पेट्रो रसायन की मांग लगभग तिगुनी होने की उम्मीद है और 2040 तक इसके एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा, “पेट्रो रसायन क्षेत्र में अगले दशक में 30 अरब डालर के संभावित निवेश अवसर हैं। भारत सरकार सक्रियता के साथ वर्तमान चुनौतियों का समाधान कर रही है और उद्योग की प्रतिस्पर्धा गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार के लिए कई प्रमुख कार्यक्रम लागू कर रही है।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News