2023 के अंत तक लॉन्च होगी Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 03:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क: स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो सी 40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। जानकारी के अनुसार इसे 2023 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का भारत में पेश किए जाने वाला एक्स सी40 रिचार्ज के बाद दूसरा मॉडल होगा।
कंपनी का प्लान भारत में ईवी सेगमेंट में अपने शेयर को बढ़ाना है। इसके अलावा वोल्वो यह भी दावा कर रही है उनका फोकस इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ- साथ माल्ड हाइब्रिड मॉडल्स को पेश करने पर है। वर्तमान में भारत में एक्स सी40 रिचार्ज 56.90 लाख की कीमत पर उपल्ब्ध है। ग्लोबल लेवल यह 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।