4.50 लाख रुपए की कीमत पर दिल्ली और मुंबई के लोग खरीद सकेंगे इलेक्ट्रिक कार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 11:25 AM (IST)

ऑटो डेस्क: पेट्रोल और डीज़ल के लगातार बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लोगों को अपनी ओर आर्कषित कर रहे हैं। जिसके चलते पिछले कुछ समय में इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा ईवी की डिमांड बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी को भी बताया जा रहा है।
वर्तमान समय में अवेलेबल यह Evs ग्राहकों के लिए बजट फ्रेंडली नहीं है,जिसके चलते वे इन्हें खरीद नहीं पा रहे। लेकिन यदि आप दिल्ली और मुंबई में रहते हैं और कम बजट में ईवी खरीदना चाहते हैं अब आपके लिए यह मुमकिन है। क्योंकि मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी ने एक बहुत ही किफायती रेंज में अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है।
यह कंपनी Storm Motors है और कंपनी ने केवल 4.50 लाख रूपए की कीमत पर Storm R3 को पेश किया है। जिसे आप महज आप 10 हज़ार रुपए के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक करवा सकते हैं। यह कार 3 वेरिएंट्स में अवेलेबल होगी। कंपनी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध करावाई गई जानकारी के अनुसार यह कार Mumbai, Thane, Navi Mumbai, New Delhi, Gurugram, Noida में ही सेल के लिए अवेलेबल होगी।
बात करें डिज़ाइनिंग की तो यह बाकी Evs के मुकाबले में काफी अलग है। यह कार केवल 3 पहियों द्वारा संचालित होगी। लेकिन इसी के साथ इसे एक थ्री-व्हीलर कहना बिल्कुल गलत होगा क्योंकि Storm R3 में आगे दो पहिये लगे हैं और पीछे की तरफ एक पहिया है,जबकि थ्री-व्हीलर में उल्टा होता है। इसके अलावा इसमें दो सीट्स, एक सनरूफ भी दी गई है।