BMW ने शुरु किया अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन का काम

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 04:50 PM (IST)

ऑटो न्यूज़: BMW का नाम देश की लग्ज़री कार निर्माता कंपनियों में शामिल है। इस कंपनी की गाड़ियों को लोगों द्वारा काफी सराहा जाता है। इसके अलावा BMW की दो-पहिया वाहन बनाने वाली य़ूनिट BMW Motorrad की मोटरसाइकिल भी लोगों द्वारा खूब पसंद की जाती हैं। BMW Motorrad ने अब अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर BMW CE 04 के प्रोडक्शन का काम शुरु कर दिया है। कंपनी ने इसी साल जुलाई में अपने पहले ऑल-इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफिशियल तौर पर रिवील किया था।

PunjabKesari

BMW CE 04 ई-स्कूटर को लाइट व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा, जिसके आगे की तरफ मैट ब्लैक सेक्शन के साथ-साथ 'फ्लोटिंग' सीट भी दी जाएगी। इसका साइड-प्रोफाइल लंबा मिलेगा। इसके अलावा Avantgarde स्टाइल वेरिएंट में मैगेलन ग्रे मैटेलिक कलर बॉडी, ब्लैक/ऑरेंज सीट, ऑरेंज विंड डिफ्लेक्टर और कई ग्राफिक्स दिए गए हैं। BMW का यह स्कूटर CE 04 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगा। 

BMW का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स Standard और Avantgarde में उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 31 KW की मोटर दी जाएगी, जोकि 42hp की पावर जनरेट कर सकती है। इसके अलावा यह स्कूटर केवल 2.5 सेकेंड में 0 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा। इसकी टॉप-स्पीड 120 किमी/घंटे की होगी। इसके फ्रंट में 35mm का टेलेस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ प्री-लोडेड एड्जेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है

बीएमडब्लयू के इस स्कूटर में 8.9 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक दी जाएगी। इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करके 130 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर बात करें इसकी चार्जिंग की तो 6.9 kW  के चार्जर से इसे 1 घंटे 40 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, और 2.3 kW के चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में 4 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

PunjabKesari

अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें एक स्टैंडर्ड 10.25-इंच टीएफटी कलर्ड स्क्रीन दी गई है, जो मैप नेविगेशन और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इंटीग्रेटेड है। इसके अलावा इसमें टेक्नोलॉजी बेस्ड हेडलैंप्स, रियर लाइट एलईडी और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट को भी शामिल किया गया है। रात के समय ड्राइविंग के लिए ऑप्शनल एडॉप्टिव टर्निंग लाइट हेडलाइट प्रो ऑप्शन भी दिया गया है।   

अनुमान है कि साल 2022 तक इंटरनेशनल मार्केट में इस मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। BMW CE 04 के बेस मॉडल की कीमत करीब 11,795 डॉलर रखे जाने की संभावना है, जो कि भारतीय करंसी के हिसाब से 8.78 लाख रुपये के बराबर की है। फिलहाल कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इसे भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News