लड़की के चक्कर में बुरा फंसा ये स्टूडेंट, 5 घंटे बाद पुलिस ने बचाई जान!(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2016 - 05:40 PM (IST)

पेंसिल्वेनियाः लड़की को इंप्रेस करने की एक लड़के काे भारी कीमत चुकानी पड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, अमरीका के पेंसिल्वेनिया राज्य के पिट्सबर्ग शहर में रहने वाला एक छात्र अपने घर के पास रहने वाली एक लड़की को इंप्रेस करना चाहता था। इस चक्कर में एक छत से दूसरी छत को लांघना शुरू कर दिया। 

बस फिर क्या था, अपनी इस बेवकूफी के चलते वाे अचानक दो छतों के बीच खाली जगह में फिसलकर गिर गया और नीचे जा फंसा। लड़के को खतरे में देखकर लड़की ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए बुलाया। चार से पांच घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला। 

कर्मचारियों ने बताया कि छात्र करीब 16 इंच चौड़ी खाली जगह में जा फंसा था। हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं। अस्पताल में  प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मजेदार बात यह रही कि स्ट्रेचर पर अस्पताल जाते हुए भी वह लड़की काे इशारा करना नहीं भूला और उसकी तरफ देखकर ''थम्स-अप'' करने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News