ट्रंप को चुनाव पड़ रहा महंगा, संपत्ति में 80 करोड़ डॉलर की गिरावट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2016 - 11:30 PM (IST)

न्यूयॉर्क: एेसा लगता है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩा डोनाल्ड ट्रंप पर वित्तीय रूप से भारी पड़ रहा है क्योंकि अमीरों की ताजा सूची में वह 35 पायदान नीचे खिसक गए हैं। उनकी संपत्ति 80 करोड़ डॉलर कम हो गई है। मशहूर कारोबारी पत्रिका फोब्र्स के अनुसार न्यूयॉर्क आधरित रियल स्टेट कारोबारी ट्रंप मौजूदा समय में 3.7 अरब डॉलर के मालिक हैं, जबकि मार्च महीने में उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी। 
 

व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह 400 अमेरिकी अमीरों की सूची में 156वें स्थान पर हैं। संपत्ति कम होना ट्रंप के लिए इस मायने में और बुरी खबर है कि बहस में वह अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से पीछे रह गए थे। अमीरों की फेहरिस्त में बिल गेट्स 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News