प्रिया प्रकाश के नए वीडियो ने फिर मचाया तहलका

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 05:57 PM (IST)

नई दिल्लीः अपनी कातिलाना अदाओं से रातोंरात सोशल मीडिया पर छाई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का वेलेंटाइन डे पर नया वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में अपनी आंखों से लड़कों को क्लीन बोल्ड करने वाली प्रिया ने नए वीडियों में तो लड़को को अपनी फ्लाइंग किस से घायल ही कर दिया। दरअसल वैलेंटाइन के मौके पर प्रिया की फिल्म ‘ओरू अडार लव’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हुआ है। इस टीडर में प्रिया और यंग एक्टर रोशन अब्दुल रहूफ एक साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों स्टार्स स्कूल की क्लास में एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। प्रिया उसे हैंडगन किस करती है। इस पर लड़का दिल पर हाथ रख घायल होकर अपने दोस्तों पर गिर जाता है। इस वीडियो में भी प्रिया का अंदाज काफी कातिलाना है। प्रिया और रोशन के इस नए वीडियो को अब तक करीब 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि प्रिया और रोशन अब्दुल के पहले वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। फेसबुक से लेकर whatsapp पर लोगों ने इसे शेयर किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News