नशे में धुत्त महिला का रोड पर हंगामा, सरेआम पुलिस कांस्टेबल को किया ''किस''

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 01:32 PM (IST)

कोलकाता: शराब के नशे में धुत्त एक महिला ने यहां सड़क पर जमकर हंगामा किया। मामला बुधवार रात करीब 12 बजे का है जब यह महिला चिंगरीघटा बाईपास से गुजर रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला शराब के नशे में ड्राइव करते हुए लेट नाइट पार्टी कर घर लौट रही थी। महिला की कार में एक अन्य महिला और एक आदमी बैठे हुए थे। महिला ने पहले बाईपास पर डिवाइडर को टक्कर मारी और जब टैक्सी ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की तो महिला ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जब कांस्टेबल ने महिला और उसके दोस्तों को रोकने की कोशिश की तो उसने कांस्टेबल को किस करना शुरू कर दिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने एक स्थानीय महिला की मदद ली। नशे में धुत्त महिला और 2 अन्य साथियों को उसकी मदद से पुलिस थाने ले जाया गया। तीनों को नशे में ड्राइविंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News