आज का गुडलक: माघ कलाष्टमी पर भैरव भरेंगे भंडार

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 07:16 AM (IST)

आज सोमवार दि॰ 08.01.18 को माघ कृष्ण की प्रदोष व्यापीनी अष्टमी को सोम कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महादेव के रुद्रावतार भैरव की पूजा का विधान है। नारद पुराण के अनुसार कालाष्टमी के दिन भैरव व दुर्गा पूजन किया जाता है और इस दिन कुत्ते को भोजन करवाना शुभ मानते हैं। पौराणिक मतानुसार ब्रह्मा व विष्णु के बीच श्रेष्ठ होने का विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के समाधान हेतु देव व मुनि महादेव के पास पहुंचे। सभी ने सहमति से महादेव को श्रेष्ठ माना परंतु ब्रह्मदेव इससे सहमत नहीं हुए व महादेव का अपमान कर दिया। इस पर महादेव के क्रोध से भैरव का जन्म हुआ। श्वान पर सवार भैरव के हाथ में दंड था। इसी कारण उन्हें दण्डाधिपति कहते हैं। भैरव के अत्यंत भयंकर रूप को देखकर भयभीत ब्रह्मदेव ने महादेव व भैरव की वंदना की। सोम कलाष्टमी पर क्षीर खंडक भैरव के पूजन का विधान है। क्षीर खंडक भैरव का पूजन गाय के दूध से किया जाता है। इस दिन क्षीर खंडक भैरव के विधि-वत व्रत, पूजन व उपाय से मनोविकार से मुक्ति मिलती है, संपत्ति से लाभ मिलता है व पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।


पूजन विधि: प्रदोषकाल में सफेद वस्त्र पर भैरव का चित्र स्थापित कर विधिवत पूजन करें। सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं, गूगल धूप करें, चंदन से तिलक करें, सफेद कनेर के फूल चढ़ाएं। गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। किसी माला से इस विशेष मंत्र का यथासंभव जाप करें। खीर किसी कुत्ते को डालें। 


पूजन मुहूर्त: शाम 17:03 से शाम 18:03 तक।

पूजन मंत्र: श्रीं क्षीर भैरवाय नमः॥ 


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 12:04 से दिन 12:45 तक। 

आज का अमृत काल: रात 03:05 से प्रातः 04:28 तक।

आज का राहु काल: प्रातः 08:34 से प्रातः 09:51 तक।

आज का गुलिक काल: दिन 13:41 से दिन 14:57 तक। 

आज का यमगंड काल: प्रातः 11:08 से दिन 12:24 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पूर्व व राहुकाल वास वायव्य में है। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।

 

आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
सफेद।

आज का गुडलक दिशा: दक्षिण-पूर्व।

आज का गुडलक मंत्र: श्रीं ह्रीं क्लीं.मं तशव वित्त्वाय सोममण्डलाय नमः॥

आज का गुडलक टाइम: प्रातः 09:30 से प्रातः 10:30 तक।

 

आज का बर्थडे गुडलक: संपत्ति से लाभ हेतु भैरव पर जायफल अर्पित करें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: गृहक्लेश से मुक्ति हेतु भैरव पर अर्पित मौली घर के मेन गेट पर बांधे।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: मनोविकार से मुक्ति हेतु भैरव पर अर्पित 4 इमरती कुत्तों को खिलाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News