इस दिन न खाएं ये चीज, लव लाईफ हो सकती है बर्बाद

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 09:18 AM (IST)

जन्म से लेकर मृत्यु तक ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से अपने प्रभाव में रखती है। कर्म और प्रेम दो ऐसी चीजें हैं, जो किसी भी अशुभ प्रभाव को शुभता में परिवर्तित कर सकते हैं। शुक्र ग्रह का प्रेम संबंधों पर अधिपत्य स्थापित है। इस ग्रह के कमजोर होने से वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आप भी अपनी लव लाईफ के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।


अधिकतर लोगों की आदत होती है, खाने के बाद मीठा खाने की। दिन भर की भागदौड़ के बाद रात में व्यक्ति टैंशन फ्री होकर भोजन करता है और आराम से बैठकर मीठे का सेवन करता है। कुंडली में शुक्र कमजोर है तो रात के वक्त कभी भी मिष्ठान न खाएं। जलेबी का सेवन तो बिल्कुल नहीं करें। सुबह के वक्त जलेबी खाना शुभता लाता है, शुक्र तो मजबूत होता ही है साथ में रोमांस भी दिन-प्रतिदिन प्रगाढ़ होता जाता है।


इस रोज नमक का सेवन न करें।


शुक्र को खट्टी चीजें पसंद नहीं हैं। जहां तक संभव हो शुक्रवार को खट्टी चीजों का सेवन न करें।


शुक्रवार को खाएं यह चीजें-
चांदी के गलास में दूध पीएं।
 
चावल और दूध से बनी खीर स्वयं भी खाएं और दान भी करें।
 
भूने हुए चने और गुड़ खाएं।
 
शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के ल‌िए मीठा सेब और अनार खाएं। ध्यान रखें फल खट‍्टे न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News