प्यार में एक-दूसरे में इतने पागल थे देवर-भाभी के पति को भी....

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2015 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फतेपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में देवर-भाभी के अवैध रिश्ते का एक सनसनीखेज मामला सामना आया। देवर-भाभी के अवैध रिश्ते का जब पति ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रह्लाद सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह (27) की शादी करीब छह साल पहले धर्मपुर तारापुर निवासी रूपा देवी के साथ हुई। करीब तीन साल पहले रूपा और अभिमन्यु के छोटे भाई मान सिंह के बीच अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर अभिमन्यु ने विरोध किया। इस बात को लेकर परिवार में लड़ाई होने लगी। इस पर प्रह्लाद अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहने लगे। बुधवार रात अभिमन्यु घर पहुंचा और अवैध संबंध को लेकर पत्नी की पिटाई कर दी। उसके छोटे भाई ने इसका विरोध किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। तीनों खाना खाने के बाद सो गए। आरोप है कि रात में अभिमन्यु की पत्नी रूपा और उसके भाई मान सिंह ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया।                              

बहू और छोटे बेटे के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर उनके परिजनों ने समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। इस पर वे गांव में ही अलग घर में रहने लगे थे। बताया जाता है कि अभिमन्यु शहर में पल्लेदारी का काम करके परिवार चलाता था। वह शांत स्वभाव का था। जबकि अभिमन्यू का छोटा भाई मान सिंह कुछ समय पहले सूरत में प्राइवेट फर्म में नौकरी करता था। लेकिन रूपा से अवैध संबंध होने के बाद वह घर पर ही रहने लगा।

शुरुआत में ही अभिमन्यु के माता-पिता ने विरोध किया। लेकिन अभिमन्यु को अपने भाई पर यकीन था। रूपा और मान सिंह ने मिलकर माता-पिता को गलत ठहरा दिया। इस पर अभिमन्यु मान गया और वह भाई को साथ रख लिया। इससे नाराज होकर उसके माता- पिता अलग घर में रहने लगे और यह तीनों एक घर में रहने लगे। जब अभिमन्यु को हकीकत पता चला तो विरोध करने लगा। और उसके बाद देवर भाभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।  मृतक के एक बेटा तीन साल और दूसरी सात माह बच्ची है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News