कुछ कहती है हथेली की यह रेखा, कब कौन से रोग का मंडराएगा साया

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2016 - 12:37 PM (IST)

प्राचीनकाल से लोग हस्तरेखा ज्योतिष के माध्यम से भविष्य संबंधित जानकारी प्राप्त करते रहे हैं। मान्यता है की यह ज्योतिष की प्रामाणिक विद्या है। हस्तरेखा के विद्वान  हाथों की रेखाएं देखकर भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी देते हैं। व्यक्ति के हाथों में बहुत सारी ऐसी रेखााएं होती हैं जिनसे हमारे जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। 

कुछ कहती है हथेली की यह रेखा, कब कौन से रोग का मंडराएगा साया

* लम्बी, पुष्ट स्वास्थ्य रेखा अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। 

* यह रेखा कड़ी या जंजीर के समान जुड़ी हुई हो, तो व्यक्ति को जीवन भर पेट की बीमारी रहती है। 

* स्वास्थ्य रेखा पर अधिक बिंदू होने पर स्वास्थ्य खराब ही रहता है।

* यदि हथेली में रेखा कोई जगह से कटी हुई हो, तो वह व्यक्ति जीवन भर बीमार बना रहता है। 

* इस रेखा का पीलापन स्पष्ट करता है कि व्यक्ति को रक्त संबंधी रोग, पीलिया अथवा गुप्त रोग होंगे। 

* यदि रेखा कई रंगों की हो, तो उसे पक्षाघात होगा। 

* यदि रेखा का प्रारंभ लाल हो, तो उसे हार्ट रोग होता है परंतु यदि रेखा का मध्य भाग लाल हो तो उसका स्वास्थ्य आजीवन कमजोर रहता है। 

* यदि स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से मिली हो तो व्यक्ति अल्पायु होता है। 

* यदि यह रेखा पतली व स्पष्ट हो साथ ही मस्तिष्क रेखा भी पुष्ट हो तो व्यक्ति की स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती है। 

* यदि हथेली में स्वास्थ्य रेखा सुर्ख या गहरे लाल रंग की हो, तो ऐसा व्यक्ति अत्यधिक भोगी तथा कामी होता है।

* यदि यह रेखा लाल रंग की हो और हृदय रेखा की ओर बढ़ती हो, तो उसका हृदय अत्यंत कमजोर होता है।

* यदि स्वास्थ्य रेखा से कई सहायक रेखाएं निकलकर ऊपर की ओर जाती हों, तो स्वास्थ्य अत्यंत श्रेष्ठ होता है। 

* यदि स्वास्थ्य रेखा पर क्रॉस का चिन्ह हो, तो व्यक्ति को मंदाग्रि रोग रहता है। 

* यदि स्वास्थ्य रेखा से कई छोटी रेखाएं नीचे की ओर जा रही हों तो स्वास्थ्य आजीवन कमजोर रहता है। 

* यदि यह रेखा लंबी तथा लहरदार हो और भाग्य रेखा कमजोर हो तो उसे जीवन में दांतों की बीमारी होती है। 

* यदि स्वास्थ्य रेखा से कोई प्रशाखा सूर्य पर्वत की ओर जा रही हो, तो वह व्यक्ति काफी धनवान होता है।

* स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यंत श्रेष्ठ होता है। 

* यदि स्वास्थ्य रेखा में चंद्र रेखा आकर मिले, तो वह व्यक्ति कवि होता है और कई बार विदेश यात्राएं करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News