ससुराल वालों का अत्याचार, मां-बेटी की सरेआम पिटाई कर पिलाया पेशाब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2016 - 06:28 PM (IST)

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में इंसानियत काे शर्मसार कर देने वाली घटना सामने अाई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक महिला और उसकी बेटी का कथित तौर पर उसके ही ससुराल वालों ने यौन शोषण किया है। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने न सिर्फ सरेआम इनकी पिटाई की, बल्कि इन दाेनाें का जबरन पेशाब भी पिलाया।

महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी बेटी की शादी करने का फैसला अपने ससुराल वालों की इच्छा से नहीं लिया। पुलिस ने इस मामले पर सोमवार शाम तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उस पर और उसकी 16 साल की बेटी पर उसके पति के परिवार के करीब 21 लोगों ने हमला किया।

पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की महिला के निजी अंग में छड़ी डाली गई। साथ ही उसकी पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार किया गया। यही नहीं उसके 15 साल के बेटे को भी बुरी तरह पीटा गया। महिला और बेटी को जबरदस्ती पेशाब भी पिलाया गया। पीड़ित महिला काे बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News