राजस्थान में जीवंत हुई उत्तराखंड की संस्कृति, 9वां उत्तरैणी कौतिक समारोह हुआ आयोजित

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2024 - 07:23 PM (IST)

जयपुर। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा भारत की ओर से 9 वें उत्तरैणी कौतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी, और ग्राम सेवक बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत रहेंगे और अतिथि के रूप में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिरकत की। 

प्रदेश अध्यक्ष जीबी मिश्रा ने बताया कि पिछले नौ साल से हर साल उत्तरैणी कौतिक समारोह का आयोजन किया जाता हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को देशभर में लेकर जाना और वहां के लोगों के कठिन जीवन से देशवासियों को अवगत करवाना हैं। इस बार राजधानी जयपुर में 9वां उत्तरैणी कौतिक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आदि शक्ति मां नन्दा देवी की भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में उत्तराखंड समाज के महिला पुरूष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 

पंजाब केसरी डिजिटल से इशिका सम्मानित 

समारोह में देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही राजस्थान के कई मीडिया संस्थानों से पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें पंजाब केसरी डिजिटल से इशिका जैन को गोगामेड़ी मर्डर केस की कवरेज के लिए सम्मानित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Afjal Khan

Recommended News

Related News