कमलनाथ को CM बनाने के फैसले को लेकर सिरसा की राहुल को चेतावनी

12/13/2018 6:04:00 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम को मंजूरी भी दे दी है। इन चर्चाओं के दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को चेतावनी भरा एक ट्वीट किया है। 
 

 
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया है कि राहुल गांधी को चेतावनी- 'सिखों ने आगे ही काफी संयम रखा है लेकिन अब कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमत्री बनाने के फैसले के साथ हमें ना भड़काएं। पहले आपने उन्हें सांसद बनाया और अब मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना रहे हो। उन्होंने आगे लिखा कि, इतिहास गवाह है कि जब भी किसी ने सिखों का दुश्मन बनने की कोशिश की है तो सिखों ने उसको करारा जवाब दिया।'  

बता दें कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ का नाम भी आया था। सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर दोष भी लगे हैं। हालांकि वह अपने पर लगे दोषों को इनकार करते आए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News