कांग्रेस का BJP पर तंज, 'ये है नया स्वच्छ भारत अभियान'

12/13/2018 2:20:47 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में लगातार हार का स्वाद चखाया था। उस वक्त भारत के नक्शे में देखा जाए तो पूरा देश भगवा रंग से रंगा नजर आता था। 2018 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पास सिर्फ पंजाब, मिजोरम, कर्नाटक और पांडिचेरी ही थे। लेकिन अब तीन तीन बडे़ राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस अब पहले से काफी मजबूत दिखाई दे रही है।


कुछ ऐसा था 2014 से बीजेपी की लगातार जीत के बाद देश का नक्शा


PunjabKesari, MP News, Bhopal News, Politics News, BJP, Congress, MAP After Assembly Election 2018,भाजपा, कांग्रेस,तीन राज्यों के बाद देश का नक्शा

पिछले दो वर्षों में ऐसे हुआ नक्शे में बदलाव

इस नक्शे में साफ देखा जा सकता है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है। 2014 के बाद बड़े राज्य के रूप में बीजेपी को सबसे पहले बिहार और पंजाब में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद गुजराज में भाजपा ने जीत दर्ज की और कर्नाटक में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी को विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल होती रही। लेकिन 1 वर्ष बाद 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में ले 67 सीटों पर जीत दर्ज कर मोदी लहर पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बाद में लालू यादव के महागठबंधन से नितिश कुमार ने खुद को अलग कर लिया और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लागू हो गया। देश के नक्शे को भगवा रंग में रंगने वाली बीजेपी की वर्ष 2018 के अंत मे तीन राज्यों में हार उनके 'कांग्रेस मुक्त भारत' अभियान पर पानी फेर दिया। 


PunjabKesari

 

11 दिसंबर के बाद से ऐसा हुआ नक्शे का रंग

वहीं कांग्रेस ने तीन राज्यों में मिली जीत के बाद ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है। कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि, 'ये है नया स्वच्छ भारत अभियान।' इस नक्शे में अब तीनों राज्यों को नीले रंग में देखा जा सकता है।


PunjabKesari, MP News, Bhopal News, Politics News, BJP, Congress, MAP After Assembly Election 2018,भाजपा, कांग्रेस,तीन राज्यों के बाद देश का नक्शा

 

फेल हुआ पीएम मोदी का 'कांग्रेस मुक्त भारत' अभियान


वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत हो चुकी है। कुछ वर्षों तक पीएम मोदी की बात सच साबित होते भी दिखी, लेकिन 11 दिसंबर को जारी परिणामों ने मोदी के इस अभियान की हवा निकाल दी है। तीनों राज्यों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

 

PunjabKesari, MP News, Bhopal News, Politics News, BJP, Congress, MAP After Assembly Election 2018,भाजपा, कांग्रेस,तीन राज्यों के बाद देश का नक्शा

 

'अबकी बार 200 पार' का दावा भी हुआ फेल
 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 'अबकी बार 200 पार' का नारा दिया था। लेकिन पार्टी की हालत ऐसी हो गई की मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना और मिजोरम में मिली सभी सीटों को मिला दिया जाए तो भी बीजेपी को 200 सीटें नहीं मिली। पांचों राज्यों में बीजेपी को कुल 199 सीटें मिलीं।

 
PunjabKesari, MP News, Bhopal News, Politics News, BJP, Congress, MAP After Assembly Election 2018,भाजपा, कांग्रेस,तीन राज्यों के बाद देश का नक्शा


इन राज्यों में बची है बीजेपी (NDA) सरकार  

वर्ष 2013 में शुरू हुआ मोदी का विजय रथ अब जाकर रुका है। पिछले एक वर्ष के आकड़ों को देखा जाए तो बीजेपी के हाथ से लगातार राज्य फिसलते जा रहे हैं। गुजरात में भी पार्टी बहुमत से सिर्फ सात सीटें ही ज्यादा जीत पाई थी। बीजेपी के पास अब सिर्फ 16 राज्य ही बचे हैं इनमें गठबंधन की सरकार भी शामिल हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News