थेरेसा मे की 2022 चुनाव से पहले पद छोड़ने की योजना

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 02:01 AM (IST)

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बुधवार को अपने नेतृत्व के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पर अपने सांसदों से समर्थन मांगते हुए उनसे कहा कि उनकी 2022 के चुनाव से पहले पद छोड़ने की योजना है। बंद कमरे में हुई बैठक के बाद कंजरवेटिव पार्टी के सासंद एलेक शेलब्रुक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि उनका 2022 के चुनाव में नेतृत्व करने का इरादा नहीं है।’’ 
PunjabKesari
इस बैठक के बाद विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया जिसके नतीजे अंतराष्ट्रीय समयानुसार नौ बजे तक आ जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री अंबेर रड ने इस बात की पुष्टि की कि मे ने 2022 में चुनाव में नहीं उतरने की बात कही। सांसद निक बोल्स ने कहा कि वह बिल्कुल स्पष्ट थीं कि वह अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगी। बोल्स ने ट्वीट किया, ‘‘वह अब सभी कंजरवेटिव सासंदों का समर्थन पाने की इच्छा रखती हैं ताकि वह ब्रेक्जिट समझौते को पूरा कर पाएं और उसे कॉमंस में बहुमत मिल पाए। ’’     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News