फ्रांस की क्रिसमस मार्कीट में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, दर्जनों घायल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 02:44 PM (IST)

पेरिसः फ्रांस में एक बंदूकधारी ने क्रिसमस मार्कीट में गोलीबारी कर 3 लोगों की हत्या कर दी । घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। मंगलवार शाम फ्रांस के ऐतिहासिक शहर स्ट्रेसबर्ग में हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शहर के एक मंत्री का कहना है कि हो सकता है आरोपी और भी लोगों को नुकसान पहुंचाए। सरकार सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दे रही है।

सरकार का कहना है कि ऐसे हमले दोबारा न हों इसके लिए सभी क्रिसमस मार्केटों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। बता दें फ्रांस साल 2015 के बाद से हाई अलर्ट पर है। यहां कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे। आतंकवाद के विरोध में अभी भी देश में जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान चेरिफ चेकाट (29) के तौर पर की है। वह स्ट्रेसबर्ग का ही रहने वाला है।

जब वह गोलीबारी के बाद भाग रहा था तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। उसके किसी भी ठिकाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी की खोज के लिए हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। न तो इस गोलीबारी की अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी ली है और न ही इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ पता चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News