महिला का अनोखा कारनामा, अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर भरी उड़ान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 03:41 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हीदर स्वान अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उड़ान भरने वाली पहली महिला बन गई है। हीदर ने विंगसूट पहनकर अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर से उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला बन गईं। हीदर पेशे से फोटोग्राफर है और इससे पहले तक उन्हें स्काईडाइविंग का कोई अनुभव नहीं था। 1995 में स्वान की शादी ग्लेन सिंगलमैन के साथ हुई थी। हीदर के साथ उनके पति ने भी अंटार्कटिका पर उड़ान भरी। हीदर और ग्लेन ने करीब 12 हजार फीट से छलांग लगाई। उड़ान भरने के दौरान उनकी स्पीड करीब 112 किलोमीटर प्रति घंटा थी और तापमान माइनस 35 डिग्री सेल्सियस था।

हीदर का कहना है कि उनके लिए यह अनुभव किसी चमत्कार से कम नहीं था। कहा कि जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, उनके साथ अंटार्कटिका पर उड़ान भरना ज्यादा बड़ी बात रहा। अंटार्कटिका हमेशा से हमारे लिए सपने की तरह रहा है।उनका कहना है कि बीते 18 साल में ये डाइविंग सबसे शानदार स्काईडाइव रही। अंटार्कटिका के अंदरूनी इलाके तक काफी कम लोग पहुंच पाते हैं। मैं और ग्लेन ऐसा कर पाए इसके लिए मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News