Kundli Tv- क्यों बनारस की देव दीपावली है सबसे स्पेशल

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 01:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दिन को अधिक पावन और शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा का ये दिन हिंदू धर्म के सभी त्योहारों में से एक प्रमुख त्योहार बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का ये त्योहार देव दीपावली के नाम से प्रसिद्ध है। बता दें कि ये दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। वैसे तो ये त्योहार भारत के हर गंगा घाट पर मनाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में इसे बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। किंतु शायद ही किसी को पता होगी कि आख़िर क्यों केवल बनारस में ही इसे इतने धूम-धाम से मनाया जाता है।
PunjabKesari
कार्तिक पूर्णिमा के कुछ दिन पहले देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद जागते हैं। जिसकी खुशी में सभी देवता स्वर्ग से उतरकर बनारस के घाटों पर दीपों का उत्सव मनाते हैं। 
PunjabKesari
एक अन्य मान्यता ये भी है कि दीपावली पर माता लक्ष्मी अपने प्रभु भगवान विष्णु से पहले जाग जाती हैं, इसलिए दीपावली के 15वें दिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं की दीपावली मनाई जाती है।
PunjabKesari
वहीं एक किवदंती के मुताबिक तीनों लोको में त्रिपुरासुर राक्षस का आंतक था। तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में पहुंच कर त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर सभी को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इससे प्रसन्न होकर सभी देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीपोत्सव मनाया था।
PunjabKesari
एेसा कहा जाता है कि देव दिवाली की परंपरा सबसे पहले बनारस के पंचगंगा घाट पर हजारों की संख्या में दिए जलाकर की गई थी। तब से लेकर आज तक बनारस में भव्य तरीके से घाटों को दीयों से सजाया जाता है।
PunjabKesari
एेसा भी कहा जाता है कि काशी में शहीदों को समर्पित करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन बहुत भव्य तरीके से देव दिवाली मनाई जाती है।
Career को लेकर रहते हैं परेशान तो बैकुंठ चतुर्दशी पर करें ये काम (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News