नायडू ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कतार में किए वैंकटेश्वर के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 12:23 PM (IST)
नई दिल्ली: उप-राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मंगलवार को आम नागरिकों की तरह कतार में लगकर तिरुपति तिरूमाला देवस्थानम (टी.टी.डी.) में भगवान वेंकेटश्वर के दर्शन किए। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नायडू मंदिर परिसर में ‘बैकुंठ नाथ क्यू काम्पलैक्स’ में बाला जी के दर्शन करने के लिए कतार में लगे।
यहां से प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग कतार में लगकर भगवान वैंकटेश्वर के दर्शन करते हैं।